ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में 28 मार्च से शुरू होगी फिजिकल हियरिंग

चंडीगढ़। कोरोना के चलते मार्च 2020 के बाद अब 28 मार्च से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की सभी बेंच फिर से फिजिकल हियरिंग शुरू कर देंगी। वीरवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हाई कोर्ट की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 28 मार्च सोमवार से हाई कोर्ट की सभी बेंच अब सिर्फ फिजिकल हियरिंग के जरिए ही केसों की सुनवाई करेंगी और अब वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए जो सुनवाई चल रही थी वह 28 मार्च से बंद कर दी जाएगी।

जारी आदेशों के अनुसार अब केस की मेंशनिंग भी सिर्फ फिजिकल मोड से ही होगी। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकाल के जरिए ही अदालतों में सिर्फ वकीलों और स्टाफ को पेश होने की इजाजत दी गई है। क्लाइंट्स को अदालत में पेश होने की इजाजत नहीं दी गई। सिर्फ वही क्लाइंट्स पेश हो सकते हैं जिनके पेश होने के आदेश जारी किए गए हों।

इसके अलावा हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा के एडवोकेट जनरल, केंद्र सरकार के सालिसिटर जनरल और चंडीगढ़ के सीनियर स्टैं¨डग काउंसल को भी आदेश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें की अदालती काम खत्म होने पर वकील अदालत परिसर खाली कर दें और कोई भी अधिकारी और पुलिस कर्मी को बेवजह अदालत में आने से रोका जाए।

Related Articles

Back to top button