ब्रेकिंग
धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: देशभर में हुआ 1 लाख करोड़ का कारोबार, 60 हजार करोड़ का सोना-चांदी खर... फांसी vs इंजेक्शन: मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- 'निर्भया के दोषियों को लट... करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन, सरकारी संपत्ति को बताया... शिंदे गुट का सीधा वार: श्रीकांत बोले- 'UBT और MNS सिर्फ बयानबाजी करते हैं, मराठियों के नाम पर सिर्फ ... कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, मुख्य आरोपी इंदुभ... दिवाली पर खपाने की तैयारी! फरीदाबाद में 222 पेटी अवैध शराब जब्त, गोदाम में टाइल्स के नीचे छिपा रखा थ... धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा: किसानों को 'सोलर पंप' की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी, खेती होगी आसान बांके बिहारी का 'खजाना' खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे स... बिहार चुनाव का रण! पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी ... संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके प...
व्यापार

डबल डिजिट में लौटी दिल्ली की विकास दर

दिल्ली की आर्थिक विकास दर अब पटरी पर लौट आई है। दिल्ली के साल 2022-23 के बजट के अनुसार वर्ष 2021-22 में राज्य की आर्थिक विकास दर बढ़कर 10।23 फीसदी रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि का यह आंकड़ा 8।90 फीसदी है। कोरोना महामारी की वजह से साल 2020-21 में दिल्ली की जीडीपी  5।7 फीसदी घट गई थी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसमें 8 फीसद की गिरावट आई थी। इस तरह देश की तुलना में दिल्ली की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में रही थी। यही वजह है कि साल 2021-22 में दिल्ली की आर्थिक विकास दर का आंकड़ा देश की तुलना में बेहतर रहा है।

बजट अनुमानों के अनुसार वर्ष 2021-22 में दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद यानी एसजीडीपी 9।23 लाख करोड़ रुपए रहेगा। इसमें सर्विस सेक्टर का 83 फीसद का योगदान है। साल 2020-21 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7।98 लाख करोड़ रुपए रहा था। राष्ट्रीय स्तर पर जीडीपी में दिल्ली का योगदान 2011-12 में 3।94 फीसद था जो अब बढ़कर 4।21 फीसद हो गया है। आप सरकार का यह आठवां बजट है। वर्ष 2014-15 का बजट 30,940 करोड़ रुपए था जो अब करीब ढाई गुना बढ़कर 75,800 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।विधानसभा में बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि विकास दर बढ़ाने के लिए खपत बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए रोजगार सृजन बढ़ाना भी जरूरी है। इस मोर्चे पर आप सरकार टैक्स में राहत सहित कई बड़े कदम उठाएगी।

Related Articles

Back to top button