ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
बिहार

बिहार एसटीएफ की टीम ने बंगाल में की छापेमारी

पटना।  मुंगेर के हथियार तस्कर पश्चिम बंगाल के बर्धमान में मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। गुप्त सूचना पर बिहार एसटीएफ की टीम  ने गुरुवार को छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया और तीन हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। मिनी गन फैक्ट्री पश्चिमी बर्धमान जिले के रूपनारायणपुर थाना क्षेत्र में चलाई जा रही थी। पकड़े गए हथियार तस्करों की पहचान मुंगेर के मुफसिल थाना के रहने वाले राजकुमार व प्रदीप कुमार और कासिमबाजार के रहने वाले मो. इकबाल के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इनके पास से 12 अद्र्धनिर्मित पिस्टल, तीन लेथ मशीन, एक मोटर, 20 लोहे की रड, 30 अर्द्धनिर्मित बैरल, बाइक व हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

बताया जाता है कि बिहार एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि मुंगेर के रहने वाले तस्‍कर बंगाल में जाकर मिनी गन फैक्‍ट्री चला रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ की विशेष टीम बर्धमान पहुंची। वहां छापेमारी की तो मिनी गन फैक्‍ट्री का पर्दाफाश हो गया। तीन तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बरामद उपकरण व अर्धनिर्मित हथियारों की बरामदगी एसटीएफ के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button