ब्रेकिंग
पंजाब में बस से सफर करने वाले ध्यान दें! PRTC और पनबस कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकत... लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ... NEET Paper Leak Case: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से मास्टरमाइंड डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड... HBSE 10th Result: हरियाणा के 10वीं बोर्ड के बच्चों के लिए बड़ी खबर, जानिए किस दिन और कितने बजे आएगा ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
खेल

भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ने इस दिग्गज को बनाया बल्लेबाजी कोच, रह चुका है नंबर-1

केप टाउन : साउथ अफ्रीका ने पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 मैचों के लिए बल्लेबाजी कोच बनाया है। क्लूजनर को दुनिया के महान हरफनमौला खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने 1999 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके अलावा विनसेंट बार्न्‍स को सहायक गेंदबाजी कोच और जस्टिन ऑनटॉन्ग को सहायक फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये तीनों ही टीम डायरेक्टर एनॉक न्वे की मदद करेंगे। ‘क्रिकइंफो’ ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक कॉरी वेन जिल के हवाले से बताया, ‘‘टीम के नए स्वरूप के मुताबिक टीम डायरेक्टर ने अपने तीन सहायक कोचों की नियुक्ति की है।

टीम के लिए सहायक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच नियुक्त किए गए हैं।’’ वेन ने कहा, ‘‘क्लूजनर सिर्फ टी-20 सीरीज में टीम के सहायक बल्लेबाजी कोच रहेंगे। वो दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं और उनका करियर इसका गवाह है। साथ ही क्लूजनर को अंतर्राष्ट्रीय और लीग्स टीमों की कोचिंग का अनुभव भी है।’’ दक्षिण अफ्रीका की टीम सितंबर में भारत आएगी और तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button