ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

फुटपाथ से बॉलीवुड तक का सफर, हिमेश ने रानू के साथ रिकॉर्ड किया गाना

हिमेश रेशमिया अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में चल ही रहे हैं साथ ही वे एक और खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग के सहारे रातों-रात वायरल हुई रानू मंडल को हिमेश ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है। हाल ही में हिमेश ने रानू के साथ ये सॉन्ग रिकॉर्ड किया। अब हिमेश रेशमिया ने रानू की सिंगिंग का वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें रानू फिल्म का गाना गाते नजर आ रही हैं।

हिमेश ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि रानू मंडल की रूहानीआवाज में हैप्पी हार्डी और हीर का गाना रिकॉर्ड किया है। ये सॉन्ग तेरी मेरी कहानी, मेरे दिल के बहुत करीब है। हिमेश ने यह भी लिखा कि आप जहां हो, वहीं से शुरूआत करो, जो भी आपके पास संसाधन हैं उनका इस्तेमाल करो और मैं उम्मीद करता हूं कि लगातार प्रयास के साथ आपके सपने जरूर साकार होंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट का बहुत शुक्रिया।

गौरतलब है कि हिमेश की आने वाली फिल्म का नाम हैप्पी हार्डी एंड हीर है। रानू इस फिल्म में तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाने जा रही हैं। बताते चलें कि
लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर रानू ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। उन्हें कई ऑफर्स भी आने लगे थे, लेकिन उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट अपनी बेटी से मुलाकात के रूप में मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button