ब्रेकिंग
MP News: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत; मिले अधखाए शव BJP Stage Collapse: जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में हादसा, मंच टूटने से गिरे BJP विधायक और कई दिग्गज... Damoh News: क्या दमोह में हुई BJP नेता देवेंद्र की हत्या? हादसे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, राजपूत सम... Bhopal News: बंगाली लड़का और उज्बेकिस्तान की लड़की भोपाल में रह रहे थे गुपचुप, पड़ोसियों के शक पर खु... Medical Negligence in MP: अस्पताल में नहीं मिला खून, चक्कर लगाता रहा पिता; 13 महीने की बच्ची ने तोड़... PM Modi Appeal: WFH और गाड़ियों के काफिले में कटौती, जानें पीएम मोदी की अपील को अब तक कितने मुख्यमंत... MP News: ड्रोन सर्वे से तैयार होगा मध्य प्रदेश के 35 शहरों का नया मास्टर प्लान, जाम और जलजमाव से मिल... MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ...
खेल

ND vs WI : शतक न बनने पर रहाणे का आया बयान, कहा- मुझे कोई दुख नहीं, क्योंकि…

एंटिगा : भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि शतक से चूकने पर वह चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वह टीम के लिए खेलते हैं ना की खुद के लिए। रहाणे ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को 81 रन की पारी खेलकर भारते को संकट से बाहर निकाला। रहाणे उस समय बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे जब भारत आठवें ओवर में 25 रन तक अपने तीन विकेट गंवाकर संघर्ष करता नजर आ रहा था। रहाणे ने पहले तो लोकेश राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और फिर हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को छह विकेट पर 203 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रहाणे ने पहले दिन की खेल समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पारी की शुरूआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था। पूरे दिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। ऐसे में राहुल के साथ साझेदारी बहुत जरूरी थी। हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे थे। हमारा लक्ष्य सिर्फ एक गेंद के बारे में सोचकर खेलना था।’’ रहाणे ने कहा, ‘‘जब तक मैं क्रीज पर होता हूं तब तक सिर्फ टीम के बारे में सोचता हूं। मैं सिर्फ टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था और शतक के बारे में नहीं सोच रहा था, क्योंकि मैं स्वार्थी नहीं हूं। मैं शतक से चूकने के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। मुझे शतक से चूकने का कोई दुख नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि इस विकेट पर 81 रनों की पारी भी काफी थी। अब हम अच्छी स्थिति में हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button