ब्रेकिंग
Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ...
मध्यप्रदेश

मप्र में गर्मी के तेवर और होने लगेंगे तीखे 

भोपाल । मप्र में गर्मी के तेवर और तीखे होने लगेंगे। अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। हवा का रुख भी दक्षिणी से पश्चिमी होने लगा है। साथ ही पडोसी राज्यों, राजस्थान एवं गुजरात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। इस वजह से अब मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान बढ़ा। नर्मदापुरम एवं रतलाम में लू चली। सिवनी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी अरब सागर एवं उससे लगे महाराष्ट्र पर मौजूद एक कमजोर प्रति चक्रवात मौजूद है। इस वजह से कहीं–कहीं छिटपुट बादल बने हुए हैं। रविवार से गमी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार से गर्मी के तेवर और तीखे होने लगेंगे। अभी चार–पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री से. की तुलना में 0.6 डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री से. के मुकाबले 2.6 डिग्री से. कम रहा। साहा के मुताबिक शनिवार को हवाओं का रुख पश्चिमी उत्तर–पश्चिमी रहा। बीच–बीच में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलीं।

Related Articles

Back to top button