ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

सोनिया ने जेटली को दी श्रद्धांजलि, कहा- सभी दलों में थे उनके चाहने वाले

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि जेटली के चाहने वाले एवं मित्र विभिन्न राजनीतिक दलों और हर वर्ग में थे। सोनिया ने जेटली की पत्नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर दुख जताया।
उन्होंने कहा, ”मुझे आपके प्रिय पति अरुण जेटली जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जेटली जी वह व्यक्ति थे जिनके दलगत राजनीति से इतर जीवन के हर तबके में मित्र और चाहने वाले थे। ” उन्होंने कहा, ”कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और उच्चतम न्यायालय के वकील के तौर पर उनकी बौद्धिक क्षमता, योग्यता और संवाद कौशल सर्वविदित है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”जेटली जी ने बीमारी से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी। उनका जाना इस मायने में और भी दुखद है कि उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन बहुत योगदान देना था।”
इससे पहले उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा , ”जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, संसद सदस्य और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवा की। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।” जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button