ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

मथुरा में आधी रात को प्रकट हुए कन्हैया, श्रद्धालुओं का लगा तांता

मथुरा: जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जल्द से जल्द कान्हा की एक झलक पा लेने की चाहत में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की ओर जाते नजर आए। ब्रजवासी भी कृष्ण के जन्म की खुशी मनाने में किसी से पीछे नहीं रहे। इसीलिए पूरी मथुरा नगरी को विशिष्ट प्रकार से सजाया गया। एक दर्जन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष मंच बनाए गए। पूरे शहर में जगह-जगह भोग-प्रसाद की छबीलें लगाई गई। ब्रज के घर-घर में व्रत रखकर खुशियां मनाई गई।श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, वृन्दावन के ठा. गोदारंगमन्नार मंदिर, इस्कॉन के कृष्ण-बलराम मंदिर आदि अनेक मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा था। शहर में दो अलग-अलग झांकियां निकाली गई, जिनका श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों, उनकी लीलाओं, जीवन दर्शन संबंधित तथा अन्य देवी-देवताओं की भी झांकियां निकाली गईं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर एवं अन्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा एवं व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। आगरा रेंज व जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार संपर्क में बने रहकर पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button