ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
मनोरंजन

‘द वाकिंग डेड’ फेम मोसेस जे मूसले का 31 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। द वाकिंग डेड के अभिनेता मोसेस जे मूसले का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग वाली हॉलीवुड अभिनेता मोसेस की मौत की खबर से हर कोई दुखी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। उनका शव जॉर्जिया के स्टॉकब्रिज से पाया गया। उनके परिवार ने अभिनेता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की शिकायत के बाद जब उनकी कार को ट्रैक किया गया तो अभिनेता के शव को बरामद किया गया। खबरों की मानें तो उनके शव पर गोली लगी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मामले में पुलिस जांच शुरू करते हुए मौत की वजह पता लगागे में जुट गई है।

31 वर्षीय अभिनेता की मौत पर उनके मैनेजर ने हॉलीवुड मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिनेता बहुत टैलेंटेड थे। वह काम और जिंदगी को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे। वह दोस्ती भी बखूबी निभाते थे, लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं हैं। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते हैं उनके दोस्त और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मोसेस ने साल 2010 में मॉडलिंग और अभिनय से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता ‘द हंगर गेम्स: कैचिंग फायर’, ‘द इंटर्नशिप’, और ‘जॉयफुल नॉइज़’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। हालांकि उन्होंने साल 2012 में एएमसी के द वॉकिंग डेड में अपने अभिनय से लोगों के बीच खास जगह बनाई थी।

Related Articles

Back to top button