ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

अंतरिक्ष में रिपोर्ट हुआ पहला अपराध, इस Astronaut पर लगे गंभीर आरोप, जांच में जुटी नासा

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा(NASA) ने बाहरी अंतरिक्ष में पहला अपराध रिपोर्ट करने का दावा किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बात की जानकारी दी है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक नासा की अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन पर अपने पूर्व पति के बैंक खाता को हैक करने के आरोप लगाए हैं। ऐनी मैकक्लेन पर आरोप है कि उसने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर छठे महीने के मिशन के दौरान उन्होंने अपने पूर्व पति के निजी वित्तीय रिकॉर्ड की पहचान की और चोरी से अनुचित तरीके से प्रवेश किया।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री के पूर्व पति समर वर्डेन ने इस साल की शुरुआत में फेडरल ट्रेड कमिशन के साथ मिलकर शिकायत की थी कि मैकक्लेन ने बिना किसी अनुमति के उनके बैंक खाते को एक्सेस कर लिया था, जबकि वर्डेन के परिवार ने नासा के महानिरीक्षक कार्यालय में एक और शिकायत दर्ज कराई थी।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक मैकक्लेन के वकील ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री ने कुछ भी गलत नहीं किया है और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन(आईएसएस) पर सवार होने के दौरान बैंक के रिकॉर्ड को एक्सेस किया है। समाचार पत्र के अनुसार, नासा के जांचकर्ताओं ने दोनों पक्षों से इस मामले में संपर्क किया है।

इसी साल जून में पृथ्वी पर लौटने वाली अंतरिक्ष यात्री मैकक्लेन, उन दो महिलाओं में शुमार होने के बाद अचानक मशहूर हुई जिन्हें ऐतिहासिक महिला स्पेसवॉक के लिए चुना गया था। हालांकि नासा ने मार्च में इस मिशन को कई कारणों का हवाला देते हुए रद्द करने का फैसला लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button