ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

बालकृष्ण को खाने में दी गई थी नशीली चीज-5 घंटे रहे बेहोश, दिमाग पर हुआ असर

पतंजलि समूह के सी.ई.ओ. आचार्य बालकृष्ण को खाने में नशीली चीज दी गई थी जिसके चलते वह करीब 5 घंटे पूरी तरह से बेहोश रहे। उन्हें खाने में दी गई संदिग्ध चीज का असर उनके दिमाग पर हुआ। यह खुलासा योग गुरु स्वामी रामदेव ने किया है। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगडऩे पर आचार्य बालकृष्ण को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। पहले चर्चा फैली कि बालकृष्ण ने सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें हार्ट अटैक आया है। बाद में इसे फूड प्वाइजनिंग कहा जाने लगा।

स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने एम्स के निदेशक डॉ. रविकांत से सीधे बात की। उस समय कुछ पता नहीं चल रहा था। इतना तो पता चल रहा था कि किसी ने पेड़ा खिलाया और उसके 15 मिनट बाद ही उनका बी.पी. डाऊन हुआ। फिर वह बेहोश हो गए। अस्पताल में जांच से पता चला कि हार्ट, लिवर, किडनी सब कुछ ठीक है। ब्रेन की एमआरआई भी की गई। फिर भी पता नहीं चल रहा था कि बेहोशी की स्थिति क्यों बनी। शुक्रवार रात को 10-11 बजे यूरिन रिपोर्ट से पता चला कि खाने में कोई नशीली चीज दी गई थी। शनिवार की शाम को स्वास्थ्य ठीक होने पर आचार्य बालकृष्ण को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।=

…तो क्या यह कोई साजिश है 
स्वामी रामदेव ने जिस तरह से बालकृष्ण को नशीली चीज दिए जाने के मामले का खुलासा किया है, उससे साजिश की बू आ रही है। रामदेव ने कहा कि बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। उनके मुंह से साजिश भी निकला लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जाने-अनजाने में जो भी हुआ, उसकी जांच कराएंगे। हालांकि इस सबके पीछे कौन हो सकता है, इसका जवाब रामदेव ने नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button