ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

Taimur, Shahrukh Khan ने इस खास तरीके से मनाई जन्माष्टमी

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम है और हर कोई कृष्ण जन्म का उत्सव मना रहा है। इस खास उत्साह को सेलिब्रेट करने में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने भी जन्माष्टमी के पर्व को खास तरीके से मनाया। इस दौरान स्टार किड्स कृष्ण-राधा की ड्रेस में नजर आए और उनमें दही हांडी का भी काफी उत्साह दिखा। वहीं किंग खान यानी शाहरुख खान दही-हांडी फोड़ते हुए नजर आए और अन्य हस्तियों ने जन्माष्टमी की बधाईयां दीं।

हमेशा चर्चा में रहने वाले सैफ अली खान-करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के लिए भी यह जन्माष्टमी खास रही। उन्होंने अपने केयर टेकर के कंधे पर बैठकर दही-हांडी फोड़ने का मजा लिया। सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो ‘गोविंदा’ बनते दिखे। वीडियो में दिख रहा है कि तैमूर अपने केयर टेकर के कंधे पर बैठे हुए हैं। हालांकि वो मटकी के पास लगे गुब्बारे को फोड़ देते हैं और खुश हो जाते हैं। मानव मंगलानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अगर शाहरुख खान की बात करें तो वो अपने सिक्योरिटी गार्ड के कंधे पर चढ़कर माखन और दही से भरी मटकी फोड़ते नजर आए। यह वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी शेयर किया जा रहा है।

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दही हांडी फोड़ते नजर आ रहे हैं।

वहीं रवीना टंडन ने भी अपनी बेटी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो राधा के गेट-अप में दिख रही हैं। इसके साथ ही कई बॉलीवुड हस्तियों ने जन्माष्टमी की बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button