ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

गुरुग्राम में 50 सोसाइटियों का कब्जा प्रमाणपत्र रद्द करने की तैयारी

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टरों की जमीन का लीज किराया नहीं देने वाली ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। नए शहर के सात सेक्टर की 50 से अधिक सोसाइटी पर तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का किराया बकाया है।

बकाया राशि चुकाने के लिए फाइनल नोटिस भेजे गए हैं। इस माह भुगतान करने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाई जाती है तो इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी को जारी किए गए कब्जा प्रमाणपत्र (ओसी) रद्द किए जाएंगे।

ये हैं एचएसवीपी के बड़े बकायेदार : एचएसवीपी के संपदा अधिकारी-2 जितेंद्र कुमार ने कहा कि सेक्टर-43, 47, 53, 54, 55, 56 और 57 में बड़ी संख्या में को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी बनीं हैं। इन पर तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक के किराये की किश्त बकाया है। बड़े बकायेदारों में को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी नंबर तीन पर 15 करोड़, सोसाइटी नंबर चार पर 111.32 करोड़, सोसाइटी नंबर सात पर 12 करोड़, सोसाइटी नंबर आठ पर 20 करोड़, सोसाइटी नंबर 23 पर 25 करोड़ और एचबीएच सोसाइटी पर 57 करोड़ रुपये समेत अन्य सोसाइटी शामिल हैं। इन सभी को इस माह के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्रवाई के निर्देश

संपदा अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को नगर योजनाकार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने बैठक लेकर बकाया राशि की समीक्षा की थी। एचएसवीपी के सेक्टरों के आवंटियों पर करीब दो हजार करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। इसकी वसूली को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बकायेदारों पर कार्रवाई करके वसूली में तेजी लाई जाए। अब बकायेदारों की सूची तैयार करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्लॉट आंवटन नियम में बदलाव किए

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को अब ई-नीलामी के माध्यम से ही प्लॉट आवंटित किया जा रहा है। पहले इन सोसाइटी को भूखंड ड्रॉ के जरिए आवंटित किए जा रहे थे। जमीन आवंटित होने के बाद सोसाइटी दस प्रतिशत राशि तत्काल जमा करा देती थी। बाकी 90 प्रतिशत राशि किस्त में देना था, लेकिन इन सोसाइटी ने किस्त की राशि जमा नहीं कराई।

Related Articles

Back to top button