देश
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नई दिल्लीः नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ उत्कृष्ट बैठक हुई। मानव सशक्तीकरण के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है। हमने विभिन्न विषयों पर लंबी बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं ।आपको बता दें कि अभिजीत बनर्जी के साथ उनकी पत्नी एस्टर डफ्लो को भी अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिजीत बनर्जी को ट्विट कर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि अभिजीत बनर्जी ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में अहम काम किया है।






