ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

Sanjay Dutt ने राजनीति में आने की खबरों को बताया गलत, कहा- कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं कर रहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने पॉलीटिक्स में आने की खबरों को गलत बताया है। संजय दत्त की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार वो अभी कोई राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने कहा था कि संजय दत्त 25 सितंबर को उनकी पार्टी राष्ट्रीय समाज पक्ष में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि आरएसपी, महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी पार्टियों में से एक है।

संजय दत्त की ओर से राजनीति में आने की खबरों को गलत बताया गया है। संजय दत्त ने इन खबरों को लेकर कहा है, ‘मैं कोई भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। जानकर मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैरे भाई हैं और मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’ दरअसल, जानकर ने ही संजय दत्त के आरएसपी में शामिल होने का दावा किया था।

क्या कहा था महाराष्ट्र मंत्री ने?

आरएसपी के 16वें फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जानकर ने कहा था, ‘संजय दत्त ने पार्टी ज्वॉइन करने के लिए 25 सितंबर की डेट दी है। अभी वो दुबई में हैं, जब भी वो मुंबई में होंगे वो हमारी पार्टी में जरूर शामिल होंगे।’ बता दें कि इससे पहले भी संजय दत्त के किसी पार्टी को ज्वॉइन की खबरें आ चुकी हैं। पहले बॉलीवुड के खलनायक के बीजेपी में शामिल होने की खबरें आई थीं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी संजय दत्त राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं और उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ यह पारी खेली थी। संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत की ओर से आर्म्स एक्ट के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे। वहीं संजय दत्त के पिता सुनील दत्त भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे और उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस नेता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button