ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मनोरंजन

Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘Bala’ के टीजर पर यूपी पुलिस ने किया ये फनी ट्वीट

नई दिल्ली। हाल ही में आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘बाला’ का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर रिलीज होने के साथ ही एक बात साफ हो गई कि आयुष्मान इस फिल्म में गंजेपन की समस्या से जूझते दिखेंगे। टीजर में दिखाया है कि कैसे आयुष्मान सिर पर टोपी लगाकर अपना गंजापन छुपाते हैं लेकिन फिर ज़ोर से हवा आती है और उनकी टोपी उड़ जाती है। तभी नजर आता है आयुष्मा के सिर पर बाल नहीं है। टीजर रिलीज होने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। लेकिन सबसे मज़ेदार रिएक्शन सामने आया है उत्तर प्रदेश पुलिस का।

‘बाला’ का टीजर री-ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा लिखा है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यूपी पुलिस ने लिखा वीडियो पर लिखा, अगर हेलमेट पहना होता तो यह न होता…That is why, one must always wear helmet!’। इस ट्वीट में उन्होंने यूपी पुलिस और यूपी ट्रेफिक पुलिस को भी टैग किया है। साथ ही #BalaTeaser#RoadSafety का इस्तेमाल किया है। इस ट्वीट के जरिए यूपी पुलिस ने एक मैसेज भी दिया है बाइक चलाते वक्त हमें हेलमेट पहनना चाहिए।

UP100

@up100

अगर हेलमेट पहना होता तो यह न होता…
That is why, one must always wear helmet!

VC: @Uppolice @uptrafficpolice

Embedded video

231 people are talking about this

क्या है टीजर में :

टीजर की मानें तो फिल्म में आयुष्यमान ‘बाल्ड’ यानी गंजे नजर आने वाले हैं। टीजर में दिखाया गया है, आयुष्मान मोटर साइकिल पर टशन दिखाते हुए जा रहे हैं। ऐसा करते हुए वो शाहरुख का ‘कोई ना कोई चाहिए प्यार करन वाला’ गाना गा रहे हैं। लेकिन तभी बीच में ज़ोर से हवा चलती है और उनकी टोपी उड़ा चाती है, इसी के साथ एक्टर का सारा टशन हवा हो जाता है। उसके बाद आयुष्मान निराश हो जाते हैं और राजेश खन्ना का ‘रहने दो छोड़ो भी जाने दो यार’ गाना गाते हैं। 57 सेकेंड का ‘बाला’ का टीजर काफी फनी है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष्मान इस फिल्म में भी अपनी एक्टिंग और लुक से कुछ कमाल करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पडनेकर और यामी गौतम नजर आएंगी। फिल्म 12 नवबंर को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button