ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

जम्मू-कश्मीर की टीम बड़ौदा में लगाएगी शिविर, इस लिए लेना पड़ा ये फैसला

कोलकाता : आगामी घरेलू सीजन की तैयारियों के लिए जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट टीम बड़ौदा में शिविर लगाएगी। यह फैसला श्रीनगर में मौजूदा परिस्थितियों तो देखकर लिया गया है। घाटी में हाल ही में खिलाड़ियों को सुरक्षा के लिहाज से राज्य से बाहर जाने को कहा था। टीम के मेंटॉर और कोच इरफान पठान ने कहा है कि टीम का शिविर बड़ौदा में आयोजित किया जाएगा। इरफान ने इस बात की पुष्टि की है। इरफान ने कहा, ‘‘अभी तक सभी खिलाड़ी जम्मू में इकट्ठा हो गए हैं। कुल 27 खिलाड़ी हैं, जिनमें से आधे जम्मू और आधे कश्मीर में से हैं। हमने बैठक की थी और फैसला किया था कि हम स्थानीय टीवी चैनल पर विज्ञापन देंगे। लड़के जम्मू में आ गए हैं और अब हम बड़ौदा में शिविर लगाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शिविर गुरुवार से मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा।’’ घरेलू सीजन शुरू हो चुका है। दलीप ट्रॉफी इस समय जारी है और इसके बाद वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। रणजी ट्रॉफी का लीग दौर 9 दिसंबर से शुरू होगा। जम्मू एवं कश्मीर की क्रिकेट संघ को भी सभी क्रिकेट संबंधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया है। बीते महीने जेकेसीए के अधिकारी ने कहा था कि सुरक्षा कारणों की वजह से खिलाड़ियों से राज्य छोड़ जाने को कहा गया है। भारतीय सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से राज्य में व्याप्त स्थिति को देखकर खिलाड़ियों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button