ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

First Song Release: क्रिकेट टीम का ‘Lucky Charm’ बनकर क्या फैंस का दिल जीत पाएगी सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म द जोया फैक्टर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। Abhishek Sharma के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर के बाद इसका पहला सॉन्ग लकी चार्म रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आया था, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इस बार सोनम बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती हैं।

बॉलीवुड फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का पहला गाना ‘लकी चार्म’ रिलीज हो गया है। यह गाना फिल्म के लिए भी लकी गीत है क्योंकि इसकी शुरुआत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आवाज में इंट्रोडक्शन के साथ होती है। इस गाने के बोल काफी आकर्षक हैं, जो इस पूरे गाने को अधिक खूबसूरत बना देता है। गाने को शंकर महादेवन और रघुवीर यादव ने गाया है और इस गाने के बोल अमित भट्टाचार्य ने लिखा है।

सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का लकी चार्म पहला गाना है। फिल्म का संगीत शंकर एहसान लॉय की तिकड़ी द्वारा लिखा गया है। इस गाने को सुन कर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। तो सुनिए ‘द जोया फैक्टर’ का लकी चार्म गाना… वही, कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को इसकी कहानी के लिए अपार सराहना मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस फिल्म में जोया नाम की लड़की का किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं। जोया को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म माना जाता है। इसी विश्वास के कारण जोया की तरफ हर किसी का नजरिया बदल जाता है।

फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा जोया से मुलाकात करते हैं। इसके बाद जोया भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button