ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

 राहुल के आरोपों पर भड़कीं मायावती कहा राजीव गांधी ने कांशीराम को कहा था सीआईए एजेंट

नई दिल्ली । बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कल के आरोपों का चुन-चुनकर जवाब दिया। उन्होंने ना सिर्फ राहुल को खुद की गिरेबान में झआंकने की नसीहत दी, बल्कि उनके दिवंगत पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान की भी याद दिलाई। मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार उनकी पार्टी को बदनाम करती रहती है। मायावती ने कहा कि राहुल गांधी अपने बिखरे हुए घर को तो संभाल नहीं पा रहे हैं, बल्कि हमारी पार्टी की कार्यशैली पर जबरदस्ती उंगली उठा रहे हैं। इससे बीएसपी के प्रति इनकी नफरत और बौखलाहट साफ नजर आती है। मायावती ने कहा, ‘इससे पहले इनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी बीएसपी को बदनाम और कमजोर करने के लिए मान्यवर कांशीराम को सीआईए का एजेंट करार दिया था। अब उनका बेटा (राहुल गांधी) उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए बीएसपी पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाते रहते हैं।’ मायावती ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश पर राज किया पर दलित और शोषित के लिए कुछ नहीं किया। मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों के आर्थिक विकास का पैसा दूसरे मदों में खर्च कर दिया। कांग्रेस ने उनके साथ कुछ नहीं किया। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने  बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने चुनाव ही नहीं लड़ा। राहुल ने कहा, “हमने मायावती को संदेश दिया कि गठबंधन कीजिए और मुख्यमंत्री बनिए। उन्होंने बात तक नहीं की। जिन लोगों ने अपना खून, पसीना देकर उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज को जगाया। आज मायावती कहती हैं कि मैं उस आवाज के लिए नहीं लडूंगी।

Related Articles

Back to top button