ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

PM आज करेंगे UP के दो जिलों का दौरा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की रखेंगे नींव

प्रयागराज/ चित्रकूटः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की दो जिलों का दौरा करेंगे। वह प्रयागराज में होने वाले दिव्यांग महाकुंभ में 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों को उपकरण बांटेंगे। इसके बाद PM चित्रकूट जाएंगे, जहां 297 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे।

शुरू करेंगे 10,000 किसान उत्पादक संगठन
ऐसे में सरकार यह भी दावा कर रही है कि PM उपकरण वितरण के दौरान 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेंगे। इसके साथ ही चित्रकूट से ही पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन भी शुरू करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों जिलों में मोदी का यह पहला दौरा है।

टूटेगा अमेंरिका का रिकॉर्ड
1.से ज्यादा लाभार्थी एक साथ व्हीलचेयर चलाएंगे। सरकार का दावा है- अमेरिका का रिकॉर्ड टूटेगा।
2.विश्व की सबसे लंबी ट्राई साइकिल की परेड होगी, जिसमें 295 लाभार्थी शामिल हैं। इसका कोई वर्तमान रिकॉर्ड नहीं है।
3.वॉकर्स की सबसे लंबी परेड होगी। इसका कोई वर्तमान रिकॉर्ड नहीं है। 8 घंटे में सर्वाधिक 4900 से ज्यादा कान की मशीन फिट करने का रिकॉर्ड। ये रिकॉर्ड वर्तमान में स्टारकी फाउंडेशन के नाम है।
4.2000 लाभार्थियों को सांकेतिक भाषा पाठ करने के उपकरण वितरण का रिकॉर्ड।
5.12 घंटे में सर्वाधिक ट्राई साइकिल वितरण करने का रिकॉर्ड भी मोदी की मौजूदगी में बनेगा।

1500 से अधिक बसों से लाया गया दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को
DM भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रयागराज में PM का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में है। अलग-अलग जगहों से 1500 से अधिक बसों से दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को लाया गया है। उपकरण मुहैय्या कराने की जिम्मेदारी एलिम्को को मिली है। परंपरागत उपकरणों के अलावा एलिम्को इस बार 19 प्रकार के अतिरिक्त उपकरण भी वितरित कर रहा है। व्हीलचेयर में कमोड, स्टिक में सीट, फुटकेयर किट शामिल हैं।

कार्यक्रम स्थल रहेगा पॉलिथीन मुक्त
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 6 IPS अफसर, 15 ASP, 30 डिप्टी SP, 100 इंस्पेक्टर और 200 से ज्यादा सब इंस्पेक्टर, ढाई हजार सिपाहियों के अलावा 2 बम डिस्पोजल स्क्वॉड और 6 एंटी सबोटाज चैक टीम तैनात होगी। 10 हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल को पॉलिथीन मुक्त जोन घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button