ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
बिहार

बक्‍सर की मजार पर मन्‍नत मांगना युवक को पड़ गया भारी

बिहार । बक्‍सर जिले के चौसा-चुन्नी मार्ग स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र रेलवे क्रासिंग स्थित अल्लाह शहीद मजार पर मन्‍नत मांगना युवक को महंगा पड़ गया है। दरअसल मजार के समीप सड़क किनारे लगी उसकी बाइक लेकर चोर चंपत हो गए। पीड़‍ित युवक उत्‍तरप्रदेश का रहने वाला है। उसने मुफस्सिल थाने में इसकी शिकायत की है।

उत्‍तरप्रदेश के गहमर थाने के मगरखाई निवासी शहंशाह खान अपनी ब्‍लू रंग की हीरो ग्‍लैमर बाइक से रविवार सुबह अल्‍लाह शहीद मजार आया था। मजार के बाहर सड़क किनारे खड़ी अन्‍य बाइक के साथ शहंशाह ने अपनी बाइक भी लगा दी। इसके बाद मजार पर दुुुआ करने चला गया।  करीब आधा घंटा बाद शहंशाह बाहर निकला। यहां जेब से चाभी निकाल बाइक की ओर बढ़ा ले‍किन यह क्‍या। उसकी तो बाइक ही गायब थी। यह देखकर शहंशाह हैरान हो गया। उसने आसपास खेाजबीन की, लोगों से पूछताछ की भी ले‍किन कुछ पता नहीं चला।थक-हार कर मुफस्सिल थाने पहुंचा। बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।

Related Articles

Back to top button