ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
विदेश

पाकिस्तान सेना ने काटी इमरान की बात, कहा- परमाणु बम ‘पहले इस्तेमाल न करने’ की कोई नीति नहीं

कश्मीर (Kashmir) के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) अतंरराष्ट्रीय मंच पर अकेला पड़ गया है. अब जब दुनिया यह मान चुकी है कि कश्मीर भारत का अपना निजी मामला है तो पाकिस्तान की बौखलाहट हर रोज सामने आ रही है. लिहाजा तकरीबन हर रोज पाकिस्तान का कोई न कोई नेता या फिर सेना का अधिकारी भारत को धमकियां दे रहा है. अब पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर (Asif Ghafoor) ने जंग की धमकी है.

कश्मीरियों के साथ पूरा पाकिस्तान
आसिफ गफूर ने बुधवार को कहा कि वो आखिरी दम तक पाकिस्तान के लिए लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘कश्मीरियों के साथ पूरा पाकिस्तान खड़ा है. कश्मीर के लोग अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उसे आतंकवाद का नाम दिया जा रहा है. हम आखिरी सैनिक और आखिरी सांसों तक कश्मीर के लिए लड़ते रहेंगे.’

परमाणु हथियारों का इस्तेमालपाकिस्तानी सेना ने यह भी साफ किया कि परमाणु हथियारों को लेकर वो ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’ की किसी नीति का पालन नहीं करती. मेजर जनरल आसिफ गफूर से प्रेस कॉन्फेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पिछले महीने उस बयान के बारे में सवाल किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की परमाणु हथियार नीति में बड़ा बदलाव हो सकता है जिसके तहत भविष्य में ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति’ छोड़ी जा सकती है.

पहले हमले के बाद दूसरा हमला हो सकता है
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास ‘पहले इस्तेमाल नहीं करने’ की कोई नीति नहीं है… हमारे हथियार प्रतिरोध के लिए हैं. जहां तक भारत का सवाल है तो कोई नीति तैयार करना उन पर है.’ गफूर की ये टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश भारत के साथ कभी कोई युद्ध शुरू नहीं करेगा. खान की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी थी जब कश्मीर मुद्दे को लेकर दो परमाणु शक्तियों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. गफूर ने कहा कि पहले हमले के बाद दूसरा हमला हो सकता है.

बता दें कि भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के निर्णय के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button