ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद में 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण के बाद हत्या, मामले में 3 युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के खोड़ा में 10 वर्षीय एक बच्चे का अपहरण कर चाकू मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने बताया कि अजीत सिंह नामक व्यक्ति ने 12 अप्रैल को खोड़ा थाने में अपने बेटे हर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बच्चे के अपहरणकर्ताओं की पहचान प्रियांशु, राजकुमार उर्फ राजू और आकाश के रूप में हुई है।

शर्मा ने बताया कि प्रियांशु ने अपने चाचा से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि प्रियांशु मंगलवार को हर्ष को बहला-फुसलाकर नोएडा के खरगोश पार्क में ले गया और उसके दोनों दोस्त भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जब हर्ष ने घर वापस जाने की जिद की और उनका विरोध किया, तो उन्होंने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने हर्ष के शव को बोरे में डालकर घनी झाड़ियों के पीछे छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, प्रियांशु ने बताया कि वह हर्ष के शव को छुपाने के बाद अपने पिता को अज्ञात नंबर से फोन करना चाहता था। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button