ब्रेकिंग
Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने सिने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ रोपे पौधे

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार और पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया। महावीर जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जैन इंजीनियर सोसाइटी के सर्वश्री सुनील जैन,  संदीप जैन और देवेंद्र जैन ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिनेता श्री अक्षय कुमार को अवगत कराया कि पर्यावरण-संरक्षण और धरती बचाने के लिए पौध-रोपण को प्रदेश में अभियान के रूप में लिया गया है। अभियान में जन-जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से वे स्वयं प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। सामाजिक संस्थाएँ भी पौध-रोपण के इस पुनीत कार्य में उत्साह से शामिल होती हैं।

आज लगाए गए गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। अर्जुन एक औषधीय वृक्ष है, जिसकी छाल एवं रस का उपयोग हृदय एवं क्षय रोग जैसी बीमारियों में लाभदायक है। अर्जुन का वृक्ष मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में पाया जाता है।

Related Articles

Back to top button