Breaking
उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती

सतना में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सतना ।  जिले से गुजरने वाले नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-30 में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम मोहरी कटरा के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे के आसपास की है। वहीं सूचना के बाद मौके पर रामपुर बाघेलान थाना की पुलिस, अमरपाटन थाना की पुलिस भी पहुंची और राहत कार्य किया। मृतक सतना जिले के ही अमरपाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में घनश्याम साकेत, कौशल्या साकेत व 13 वर्षीय शिवेंद्र साकेत शामिल हैं।

ग्रामीणों ने लगाया जामः

बताया जा रहा है कि अमरपाटन की ओर से कार क्रमांक एमएच 40 सीएच 3076 रीवा की ओर जा रही थी तभी ग्राम मोहारी कटरा के पास मोटरा साइकिल क्रमाक एमपी 19 एनडी 2265 में सवार घनश्याम, कौशल्या व बालक शिवेंद्र को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद मृतकों के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिया। जानकारी अनुसार घनश्याम साकेत अपनी सास कौशल्या साकेत को छोड़ने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया है। जिन्हें पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है।

यहां भी हुआ सड़क हादसाः

सतना में एक और सड़क हादसा सतना से कोठी चित्रकूट मार्ग पर हुआ। जहां खामा खूजा के पास बस ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्ष की मासूम सहित भाई बहन को गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है।

उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा     |     झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर     |     नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार     |     BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें