ब्रेकिंग
"रेबीज वैक्सीन पर ग्लोबल रार": ऑस्ट्रेलिया की 'नकली वैक्सीन' वाली चेतावनी से हड़कंप; भारतीय कंपनी ने... "कश्मीर में दहलाने की साजिश नाकाम": नेशनल हाईवे पर मिला शक्तिशाली IED, सुरक्षाबलों ने टाला बड़ा आतंक... "ठाणे में नजीब मुल्ला का 'शक्ति अवतार'": हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे NCP नेता; महानगर पालि... "जेल से लड़ा जाएगा चुनावी रण": पोते के कत्ल के आरोप में बंद महिला को अदालत से मिली 'राहत'; अब ठोकेंग... "दिल्ली में 'ऑपरेशन आघात' से हड़कंप": नए साल से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, एक साथ सैकड़ों अपराधियों ... "लोकतंत्र है या तानाशाही?": राहुल गांधी ने घेरा— "कैबिनेट को अंधेरे में रखकर बदले जा रहे नाम, केंद्र... "मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई": खरगे का मोदी सरकार को सीधा चैलेंज, बोले— "गरीबों का हक छीनने नहीं देगी ... "बेगूसराय में 'नकली साहब' का खेल खत्म": डीएसपी बनकर बेरोजगारों को ठग रहा था शातिर, दारोगा बनाने के न... "छपरा में मातम: ठंड से बचने का जतन बना काल": बंद कमरे में अलाव जलाकर सोए थे परिजन, दम घुटने से 4 की ... "पाली में खूनी दामाद का तांडव": तलवार लेकर ससुराल में घुसा शख्स; पत्नी और सास-ससुर को लहूलुहान कर मच...
मध्यप्रदेश

चुनाव से पहले पार्टी नेताओं को एकजुट रखने की कवायद

भोपाल । 2018 में एकजुट होकर लड़ी कांग्रेस फिर उसी फॉर्मूले पर 2023 की तैयारी में है। 2018 में सत्ता में आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदलने पर बिखरी कांग्रेस फिर अपने आप को एकजुट करने की कवायद में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी में हाशिए पर गए सीनियर लीडर की पार्टी में फिर से पूछ परख बढ़ गई है। हाल ही में कमलनाथ ने 2023 के चुनाव को लेकर राजनीतिक मामलों की समिति में पार्टी के सभी सीनियर नेताओं को शामिल कर इसकी शुरुआत कर दी है।पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ चुनाव से पहले पार्टी नेताओं तो फिर एकजुट रखने की कवायद में जुट गए हैं। उन्होंने 20 अप्रैल को बड़ी बैठक बुलाई है। उसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष को बुलाया गया है। बैठक में दिग्विजय सिंह, अरुण यादव अजय सिंह सभी शामिल होंगे। इसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी को भी तय किया जा सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा का कहना है 2023 के लिहाज से पार्टी के बड़े नेताओं का एक साथ आना जरूरी है ताकि एकजुट और मजबूत तरीके से कांग्रेस चुनाव में उतर सके।

नए चुनाव में पुराना फॉर्मूला
2018 के चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता ही उसकी बड़ी ताकत थी। कमलनाथ की रणनीति, नेताओं की एकजुटता और सिंधिया-दिग्विजय के प्रभाव ने पार्टी को 15 साल बाद सत्ता में ला दिया था। कमलनाथ पुराने-नये सभी नेताओं को साथ लेकर चले। पार्टी की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस ने उस वक्त पूरे प्रदेश में हर तरफ अपना परचम फहराया।

गुटबाजी में बिखरी पार्टी
2018 के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वाकांक्षा और पार्टी में गुटबाजी ने सब बिखेर दिया। सिंधिया अपने समर्थक विधायकों सहित दलबदल कर बीजेपी में चले गए। इसी के साथ सत्ता कांग्रेस के हाथ से चली गयी। पार्टी में गुटबाजी जबरदस्त तरीके से फिर बढ़ गयी। सिंधिया के जाने के बाद पार्टी के कई बड़े नेता प्रदेश नेतृत्व को ही आइना दिखाते नजर आए। अजय सिंह और अरुण यादव की नाराजगी बार बार खुलकर सामने दिखी। 2023 के पहले कांग्रेस फिर से अपने एकजुटता वाले फॉर्मूले पर चलकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हो रही है।

Related Articles

Back to top button