ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

बिहार संपर्क क्रांति के बाद अब दरभंगा-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस में लगी आग, धू-धू कर जलने लगी बोगी

दरभंगा। बिहार में दो दिनों में दूसरी बार ट्रेन में लगी आग। शनिवार की सुबह दरभंगा-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस में आग लग गई। धू-धू कर जलने लगी बोगी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुचं चुके हैं। अभी इस पर कोई कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि इसके पहले बुधवार की रात में बिहार संपर्क क्रांति में आग लग गई थी। हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। तब ट्रेन यार्ड में खड़ी थी।
मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा स्टेशन स्थित यार्ड में खड़ी थी। तभी उसमें आग लग गई। आग की लपटें व उससे उठते धुएं को देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। पता चला कि ट्रेन के जनरल कोच की स्पेयर बोगी में आग लगी हुई है। धू-धू कर बोगी चल रही है।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल, जीआरपी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वे सब स्‍थानीय लोगों की मदद से आग को काबू करने में लगे हैं। आग कैसे लगी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो दिनों के अंदर दूसरी घटना ने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

बता दें कि बिहार के दरभंगा रेलवे स्‍टेशन पर बुधवार की देर रात बिहार संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस में आग लग गई थी। गनीमत थी कि ट्रेन में कोई नहीं था, क्‍योंकि ट्रेन गुरुवार की सुबह खुलनेवाली थी। उस समय दरभंगा स्टेशन स्थित यार्ड में शंटिंग के दौरान ट्रेन खड़ी थी। बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन 12565 में आग लगने से अफरातफरी की स्थिति हो गई थी। ट्रेन के स्लीपर कोच डब्लयूजीसीएन 05210/सी धू-धूकर राख हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button