ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

चंद्रयान-2 : इसरो ने तमिलनाडु के 2 गांवों की मिट्टी से बनाई थी चांद की धरती, बचाए 25 करोड़

नई दिल्ली : भारत के चंद्रयान-2 का सफर तमिलनाडु के 2 गांवों से जुड़ा है। इन गांवों की मिट्टी के इस्तेमाल से ही निश्चित हुआ था कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग चांद पर सुरक्षित होगी या नहीं। तमिलनाडु के इन 2 गांवों का नाम है, सीतमपोंडी और कुन्नामलाई। दरअसल इन गांवों में पाई जाने वाली मिट्टी/पत्थर चांद की सतह पर मौजूद मिट्टी/पत्थर से मिलते-जुलते हैं। इस प्रोग्राम के दौरान कोई खर्चा नहीं हुआ। इसके लिए 25 करोड़ रुपए का बजट भी बनाया गया था। चंद्रयान-2 को भेजने से पहले भारतीय अंतरिक्ष एजैंसी (इसरो) ने पहले ही जमीन पर कुछ कड़ी मेहनत की है ताकि इसके चंद्रमा की लैंडिंग चांद पर सुरिक्षत हो सके। आपको बता दें, चंद्रयान-2 तीन हिस्सों से मिलकर बना है, जिसमें पहला-ऑर्बिटर, दूसरा-विक्र म लैंडर और तीसरा-प्रज्ञान रोवर है। वैज्ञानिकों ने चांद के साऊथ पोल के अध्ययन के लिए यहां कि मिट्टी का बेंगलूर की प्रयोगशाला में परीक्षण किया था।  इसरो ने लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को सफलतापूर्वक चांद पर उतारने के लिए आर्टिफिशियल चांद की सतह तैयार की थी। यानी इन गांव की मिट्टी का इस्तेमाल आर्टिफिशियल चांद की सतह बनाने में किया गया था। चांद और धरती की मिट्टी अलग-अलग है। वहीं भूवैज्ञानिकों ने पाया कि तमिलनाडु के इन गांवों की मिट्टी चांद की मिट्टी से मेल खाती है जिसके बाद चांद की नकली सतह बनाने के लिए यहां मिट्टी का इस्तेमाल किया गया।

इसरो के पूर्व निदेशक एम. अन्नादुरई ने बताया कि पृथ्वी की सतह और चंद्रमा की सतह पूरी तरह से अलग है इसलिए हमें एक आर्टिफिशियल चंद्रमा की सतह बनाने और रोवर और लैंडर का परीक्षण करना था। चंद्रमा की सतह क्रेटर, चट्टानों और धूल से ढकी है। इसकी मिट्टी की पृथ्वी की तुलना में अलग बनावट है। अन्नादुराई ने बताया कि लैंडर और रोवर के पहियों का परीक्षण उनकी उड़ान से पहले किया जाना था। उन्होंने कहा कि चांद की रोशनी में डिनर करना सिर्फ इंसानों के लिए होता है लेकिन हमें लैंडर और रोवर का परीक्षण करना था जिसके बाद इसरो ने अपने रोवर के परीक्षण के लिए चंद्रमा जैसा प्रकाश का वातावरण तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button