ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
व्यापार

आरबीआई ने बाजार में 18 अप्रेल से कारोबार का समय बदला

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेगुलेटेड मार्केट यानी नियमन वाले बाजारों में कारोबार का समय बदल ‎दिया है।  बाजार का नया टाइम टेबल 18 अप्रैल, सोमवार से लागू हो जाएगा। नए टाइम टेबल के अनुसार अब कारोबार सुबह 10 बजे के बजाय 9 बजे से ही शुरू होगा और 3.30 बजे तक जारी रहेगा। आरबीआई ने बाजार के समय को 30 मिनट बढ़ाया है। आरबीआई ने कहा है कि कोरोना प्रतिबंध समाप्त होने और लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदियां हट जाने तथा दफ्तरों में कामकाज सामान्य होने के चलते वित्तीय बाजारों में कारोबार की शुरुआत सुबह नौ बजे से करने का फैसला किया गया है। आरबीआई ने कहा है कि अब विनियमित वित्तीय बाजारों के लिए उनके महामारी पूर्व समय सुबह 9:00 बजे खुलने का समय बहाल किया जाए। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन अब बदले हुए समय के साथ ही हो पाएगा। गौरतलब है ‎कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरबीआई ने 7 अप्रैल, 2020 को बाजार के समय में बदलाव किया था। उस समय कारोबार के समय को आधा घंटा कम करते हुए बाजार का समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक किया गया था लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर बाजार में कारोबार के लिए पुराने टाइम टेबल को लागू किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button