ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर शख्स ने की 7 लाख की ठगी

श्रीगंगानगरः राजस्थान की राजधानी जयपुर निवासी एवं ठगी के आरोपी राहुल के खिलाफ श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में सात लाख रुपए ठग लेने का एक और मामला दर्ज कराया गया है। इस बार आरोपी के द्वारा क्षेत्र के चक 25-(गुलाबेवाला) के एक युवक के साथ डोडा पोस्त का लाइसेंस दिलाने के नाम पर सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि राहुल ने पिछले माह जिले के पदमपुर क्षेत्र के दो युवकों को जयपुर बुलाकर पुलिस में सिपाही नियुक्ति के फर्जी पत्र थमा कर पचास हजार रुपए ठग लिए थे। शातिर राहुल द्वारा श्रीगंगानगर जिले के अलावा पंजाब के समीपवर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। हालांकि ऐसा कोई मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पुलिस ने बताया कि ऐसी जानकारियां मिल रही है।

राहुल की धरपकड़ के लिए श्रीगंगानगर जिला पुलिस द्वारा एक टीम जयपुर भेजा जा रहा है। केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि गुलाबेवाला के गुरुवीरसिंह की रिपोर्ट पर शुक्रवार रात राहुल के विरुद्ध जालसाजी और धोखाधड़ी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button