ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए मथीसा पाथिराना

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। उन्हें चोटिल एडम मिल्ने की जगह टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई   के पहले मैच में मिल्ने को हैम्सट्रिंग की चोट लगी थी। इसके बाद वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए महीसा पाथिराना श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज हैं। 19 साल के पाथिराना 2020 और 2022 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उन्हें 20 लाख रुपये की कीमत पर चेन्नई की टीम में शामिल किया गया है। पाथिराना तेज गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अपने युवा करियर में उन्होंने बल्ले के साथ भी प्रभावित किया है। हालांकि, वाइड गेंद में लगाम लगाना उनके लिए चुनौती होगी। अंडर 19 एशिया कप में उन्होंने श्रीलंका के लिए शानदार खेल दिखाया था, लेकिन वाइड गेंद पर लगाम नहीं लगा पाए थे।

Related Articles

Back to top button