ब्रेकिंग
कवर्धा में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 18 गांवों के प्रमुखों ने कलेक्ट्रेट पहु... पटवारियों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने खोला मोर्चा, कमल वर्मा ने की सीए... मरांग बुरु बकरा बलि विवाद पर गरमाई राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सव... Ranchi Narkopi Murder Case: रांची के नरकोपी में पिता ने कुदाल से वार कर की अपने ही बेटे की हत्या, आर... बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा— मानसिक रूप से बीमार हैं कांग्रेस नेता, पीएम बनने की... अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर जताई नाराजगी चतरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मचा कोहराम ABVP Chhatra Garjana Rally Ranchi: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में एबीवीपी का छात्र गर्जना ... झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के समर्थन में रांची में निकली विशाल रैली, बंधु तिर्की ने की अगुवाई Deoghar BJP Press Conference Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा हमला, कांग्...
विदेश

छात्राएं स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर सकेंगी

इस्लामाबाद । विश्व में आधुनिक तकनीक वाली शिक्षा प्रणाली का जोर है ऐसे में पाकिस्तान में बेतुके आदेश को लेकर छात्राएं परेशान हैं। दरअसल, यहां कॉलेज में लड़कियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर भी ऐतराज है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित महिला विश्वविद्यालय स्वाबी ने सभी छात्राओं के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, ’20 अप्रैल, 2022 (बुधवार) से महिला विश्वविद्यालय स्वाबी के परिसर में स्मार्टफोन/टच स्क्रीन मोबाइल या टैबलेट की अनुमति नहीं होगी।’ अधिसूचना में आगे कहा गया है कि यह देखा गया है कि छात्राएं विश्वविद्यालय के समय के दौरान व्यापक तौर पर सोशल मीडिया एप्लिकेशंस का इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी शिक्षा, व्यवहार और प्रदर्शन को प्रभावित करता है। इसलिए, यह निर्देश दिया जाता है कि छात्राएं विश्वविद्यालय के समय के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें। निर्देश जारी करने के अलावा हिदायत देते हुए यह भी कहा गया है कि किसी भी उल्लंघन के मामले में, विश्वविद्यालय छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और 5,000 रुपए का जुर्माना लगाएगा।
खैबर पख्तूनख्वा के विश्वविद्यालय अक्सर छात्राओं पर ड्रेस कोड और हेयर स्टाइल सहित सख्त प्रतिबंध लगाते रहे हैं। पिछले साल मई में, पेशावर विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स को नए ड्रेस कोड का पालन करने और हर समय अपने चेस्ट कार्ड पहनने का निर्देश दिया था। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, ड्रेस कोड यह सुनिश्चित करेगा कि स्टूडेंट परिसर में आने पर एक समान दिखेंगे। 9 जनवरी, 2021 को मनसेहरा में हजारा विश्वविद्यालय ने छात्राओं को ‘दुपट्टा’, ‘चाडोर’ या ‘अबाया’ के साथ ‘सलवार कमीज’ पहनने के लिए कहा। नए नियमों के तहत भारी मेकअप, आभूषण और महंगे हैंडबैग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। छात्राओं के अलावा छात्रों को भी औपचारिक और सभ्य ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया है। निर्देशों में कहा गया कि स्टूडेंट्स कट लगी हुई, फटी हुई या स्किन फिटेड (त्वचा से चिपकी हुई) जींस, शॉर्ट्स, चप्पल और झुमके और चेन जैसे सामान नहीं पहन सकते। एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय ने सरल और औपचारिक तरीके से कटवाए गए बाल और दाढ़ी के स्टाइल को अनिवार्य कर दिया है।

Related Articles

Back to top button