ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
लाइफ स्टाइल

जानें पुदीना पानी के फायदे

अगर आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं और वेट लॉस के लिए घरेलू उपाय ढूंढ़ते रहते हैं तो टेंशन छोड़ पुदीना की मदद लीजिए। चटनी से लेकर रायते तक का सफर तय करके भोजन को टेस्टी बनाने वाला पुदीना न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपके वेट लॉस जर्नी में भी मदद करता है।

पिंपल्‍स से दिलाए छुटकारा- पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स से लड़ने में मदद करने के साथ त्वचा पर होने वाले दाग, धब्बे और खुजली से भी लड़ने में मदद करते हैं।

पेट को रखे स्‍वस्‍थ- पुदीना में मौजद मेन्थॉल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

सिरदर्द से राहत- डिहाइड्रेशन के कारण गर्मियों में सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में पुदीने की सुगंध और स्वाद से व्यक्ति को सिरदर्द कम करने में मदद मिल सकती है। सिर दर्द होने पर पुदीना की ताजी पत्तियों का लेप माथे पर लगाने से आराम मिलता है।

सांस की बदबू दूर करता है- पुदीने में मौजूद मेन्थॉल ठंडक पहुंचाता है। इसके जीवाणुरोधी गुण बैक्टीरिया को मारने में मदद करके सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं।

उल्टी से राहत- उल्टी रोकने के लिए पुदीना का सेवन लाभकारी साबित होता है। इसके लिए पुदीने के पत्तों में दो बूंद शहद मिलाकर पीना चाहिए।

जुकाम-खांसी में राहत- पुदीने का रस काली मिर्च और काले नमक के साथ चाय की तरह उबालकर पीने से जुकाम, खांसी और बुखार में राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button