ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मध्यप्रदेश

भाजपा के संपर्क में कई कांग्रेस विधायक और नेता!

भोपाल । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के बीच मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कई कांग्रेस विधायक और नेता, बीजेपी के संपर्क में है। जब चाहेंगे तब उन्हें अपने पाले में ले आएंगे।नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है। लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी ने आना चाहते हैं। वो हमारे संपर्क में हैं. पीसीसी कमलनाथ को इसकी जानकारी तक नहीं होगी कि उनके कितने विधायक और नेता हमारे संपर्क में है। जब चाह लेंगे, तब उनकों अपने पास ले आएंगे। कांग्रेस की जैसी दुर्दशा देश में है वैसी ही दुर्दशा मध्यप्रदेश में है। नगरीय प्रशासन मंत्री के बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या मध्यप्रदेश में बीजेपी फिर ‘ऑपरेशन लोटसÓ चलाएगी? बता दें कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे, इस कारण कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और फिर 18 महीने बाद बीजेपी की सरकार बन गई थी। वहीं कांग्रेस लगातार बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है.

Related Articles

Back to top button