ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

अमेरिका में भारतीय मूल के चार छात्रों को ‎मिलेगी ट्रूमैन छात्रवृत्ति 

ह्यूस्टन । अमेरिका में 53 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में नेतृत्व करने के इच्छुक जिन 58 लोगों को ‘ट्रूमैन स्कोलर्स 2022’ के तौर पर चुना गया है, उनमें चार भारतीय हैं। भारतीय-अमेरिकी ट्रूमैन स्कॉलर्स में अमिशा के कम्बाथ, इशिका कौल, अवी गुप्ता और भाव जैन शामिल हैं। छात्रवृत्ति प्रदाता वेबसाइट के अनुसार इन शोधार्थियों को परास्नातक पढ़ाई के लिए 30,000 डॉलर की राशि दी जाएगी और इसके साथ ही नेतृत्व प्रशिक्षण, करियर काउंसिलिंग तथा संघीय सरकार में विशेष रोजगार अवसर दिए जाएंगे। ‘ट्रूमैन स्कोलरशिप’ अमेरिका में सार्वजनिक सेवा के इच्छुक नेताओं के लिए प्रमुख स्नातक छात्रवृत्ति है, जो कॉलेज के उन छात्रों को दी जाती है जिनमें ‘असाधारण नेतृत्व क्षमता है और जो सरकार, गैरलाभकारी या पैरोकारी क्षेत्रों, शिक्षा या जन सेवा के अन्य क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस छात्रवृत्ति को पूर्व राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन की याद में दिया जाता है। कैलिफोर्निया की अमिशा हार्वर्ड विश्वविद्यालय में सामाजिक अध्ययन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रही है जबकि न्यू जर्सी की इशिका वेलेस्ले कॉलेज में अर्थशास्त्र और शांति एवं न्याय की पढ़ाई कर रही हैं। ओरेगन की अवी अमेरिकी राजनीति और कृत्रिम मेधा (एआई) में विशेषज्ञता के साथ ही राजनीतिक विज्ञान और कम्प्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रही है। पेन्सिलवेनिया के भाव वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली और नैदानिक देखभाल में बदलाव लाने में दिलचस्पी रखते हैं।

Related Articles

Back to top button