ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
देश

भाजपा और कांग्रेस ने लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी : अरविंद केजरीवाल 

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी, आज हिमाचल प्रदेश की जो हालत है वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से है। अभी दोनों पार्टियां मिलकर मुझे गालियां दे रही है। मैंने हिमाचल प्रदेश को नहीं लूटा है आप लोगों (भाजपा-कांग्रेस) ने लूटा है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की नियत खराब है. हमने दिल्ली से भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्‍म कर दिया है।  भाजपा और कांग्रेस में जो भी अच्छे लोग हैं वो हमारे साथ आएं । उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों और यहां के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली आने का न्‍योता देता हूं. वे आएं और दिल्ली के सरकारी स्‍कूलों को देखें. दिल्ली के सरकारी स्‍कूलों में बच्चों की संख्‍या बढ़ी है ।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर कांग्रेस ने 30 साल और BJP ने 17 साल राज किया।  आज ये दोनों पार्टियां मुझे गाली दे रही हैं । मैंने थोड़ी लूटा है, हिमाचल को तो इन्हीं दोनों पार्टियों ने लूटा है।  उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि वे (भाजपा) हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जल्दी कराने की तैयारी कर रहे हैं । ‘नया हिमाचल प्रदेश’ बनाने का समय आ गया है।  मैं भाजपा और कांग्रेस के सभी अच्छे लोगों से अपनी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आग्रह करता हूं। मैं इस राज्य के लोगों से ‘आप’ को एक मौका देने का अनुरोध करता हूं ।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कहते हैं प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती. मैंने पूछा- क्यों? तो कहते है कि यहां की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं ।  केजरीवाल ने कहा कि परिस्थितियां अलग नहीं है, भाजपा की नीयत ही ख़राब है ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी ।आज हिमाचल प्रदेश की जो हालत है वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से है. अभी दोनों पार्टियां मिलकर मुझे गालियां दे रही है. मैंने हिमाचल प्रदेश को नहीं लूटा है आप लोगों (भाजपा-कांग्रेस) ने लूटा है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट कर कहा हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा. दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है, मैं आपसे पूछता हूं कि हिमाचल में आपको ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए?केजरीवाल ने आगे कहा कि कल जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट कर कहा हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है, मैं आपसे पूछता हूं कि हिमाचल में आपको ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने के लिए दिल्ली आने का निमंत्रण देता हूं। केजरीवाल ने कहा कि ‘नया हिमाचल प्रदेश’ बनाने का समय आ गया है। मैं भाजपा और कांग्रेस के सभी अच्छे लोगों से अपनी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आग्रह करता हूं। मैं इस राज्य के लोगों से आप को एक मौका देने का अनुरोध करता हूं।

Related Articles

Back to top button