मध्यप्रदेश
यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर बवाल, ब्राह्मण समाज इंदौर में परशुरामजी जयंती पर निकालेगा यात्रा

भगवान परशुरामजी की जयंती 3 मई को है और इस दिन ब्राह्मण समाज के समाजजन अपने-अपने संगठन के बैनरतले भगवान परशुरामजी का पूजन, आराधना और कार्यक्रम भी आयोजित करते है। सर्व ब्राह्मण युवा परिषद से जुड़े विकास अवस्थी ने बैठक के बाद बड़ा गणपति से मरीमाता तक के लिए निकलने वाली यात्रा का आवेदन प्रशासन के समक्ष लगाया था। यात्रा मार्ग बड़ा गणपति से जिंसी चौराहा होकर मरीमाता के लिए जाना है और जिंसी में मुस्लिम समाज के दो धर्मस्थल सफेद और काली मस्जिद आती है। प्रशासन अलर्ट है और प्रशासन ने दो धर्मस्थल वर्ग विशेष के आने के कारण यहां समाज से कहा कि वे यात्रा को बड़ा गणपति से कंडीलपुरा होते हुए मरीमाता तक निकाले।





