ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

दिनेश कार्तिक ने इस बड़ी गलती पर BCCI से मांगी माफी, लग सकता था बैन

नई दिल्ली : विकेटकीपर बल्लेबाज और केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई ने उनको प्रोटोकॉल तोड़न के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद कार्तिक ने ‘बिना शर्त माफी’ मांग ली है। दिनेश कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हैं। वह बुधवार से शुरू हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग के पहले मैच के दौरान त्रिनिदाद के क्वीन पार्क ओवल में कोच ब्रैंडन मैक्कलम के साथ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में थे। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा था कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं कर दिया जाये।

That nice guy@Uglybuoy

Dinesh Karthik hanging out with Baz in the Knight Riders locker room, in their first CPL match.

View image on Twitter
See That nice guy’s other Tweets
कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट आफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं इस यात्रा से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिये बिना शर्त माफी मांगता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोहराना चाहता हूं कि मैने टीकेआर की किसी गतिविधि में भाग नहीं लिया और ना ही कोई भूमिका निभाई।’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी मैचों में वह टीकेआर के ड्रेसिंग रूम में नहीं बैठेंगे। कार्तिक के इस माफीनामे के बाद प्रशासकों की समिति मामले को खत्म कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button