ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौर... भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या 11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग भाई रणधीर सिंह नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति गिरफ्तार मनकीरत औलख के ‘बदनाम’ गाना गाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अहम आदेश सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौशहरा ढाला के पास युवक गिरफ्तार जालंधर सराफा बाजार में सोने के भाव में हल्की तेजी, चांदी की कीमतों में आई नरमी मोहाली जिला खजाना दफ्तर में 19 से 21 नवंबर तक लगेगा विशेष पेंशन सेवा कैंप लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान दो हवालातियों से नशा और मोबाइल बरामद
मनोरंजन

कबाड़ की दुकान पर मिलीं साहिर लुधियानवी की बेशकीमती नज्में और डायरियां

मुंबई. मशहूर शायर (Famous Poet) और गीतकार साहिर लुधियानवी (Sahir Ludhianvi) के ढेर सारे बेशकीमती हस्तलिखित पत्र, डायरियां, नज्में और उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें मुंबई में कबाड़ की एक दुकान से मिले. एक गैर लाभकारी संगठन (NGO) ने इन चीजों का संरक्षण करने के लिए इन्हें महज 3,000 रुपये में खरीदा है. मुंबई के गैर लाभकारी संगठन (एनजीओ) फिल्म हेरीटेज फाउंडेशन को हाल ही में जुहू में कबाड़ की एक दुकान में अखबारों और मैगज़ीन की ढेर में ये चीजें मिलीं और अब उसकी योजना उनके संरक्षण और ‘अभिलेखों के प्रदर्शन’ की है.

संस्था के निदेशक शिवेंद्र सिंह डुंगरपुर ने इस संदर्भ में बताया
संस्था के संस्थापक निदेशक शिवेंद्र सिंह डुंगरपुर ने कहा, ‘इन डायरियों में उनके रोजाना के कार्यक्रम जैसे गाने की रिकार्डिंग के लिए वे कहां जाएंगे और अन्य निजी बातें आदि हैं. कई नज्में और नोट भी हैं. इन नोटों का संबंध उनके प्रकाशन संगठन ‘पार्चियां’ से है.’ उन्होंने बताया, “उस दौर के संगीतकार रवि, उनके दोस्त और कवि हरबंस द्वारा उन्हें लिखे गये पत्र भी हैं. कुछ पत्र अंग्रेजी और कुछ ऊर्दू में हैं. बाकी कृतियां ऊर्दू में हैं.” उन्होंने कहा कि साहिर की कुछ निजी तस्वीरें, कुछ तस्वीरें उनकी बहनों और दोस्तों के साथ तथा कुछ पंजाब में उनके घर के हैं.

नज्मों का अध्ययन कर रहे हैं विशेषज्ञ
फाउंडेशन के विशेषज्ञ उन नज्मों का अध्ययन कर रहे हैं और यह पता लगा रहे हैं कि उनमें से कौन प्रकाशित नहीं हुईं. डुंगरपुर ने कहा, ‘यह गुरू दत्त की फिल्म ‘प्यासा’ के दृश्य की याद दिलाता है, जिसमें उनकी नज्में और कृतियां कबाड़ की दुकान पर मिली थी.’ उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ने साहिर से जुड़ी ये सारी चीजें 3,000 रुपये में खरीदी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button