ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
मनोरंजन

फिल्म ‘धाकड़’ का ट्रेलर हुआ जारी

अभिनेत्री कंगना रनोट ने हाल ही में अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर रिलीज किया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस अपने लुक और एक्शन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना की यह फिल्म हाई ऑक्टेन स्पाई थ्रीलर है। जिसमें वह ‘अग्नि’ नाम की एक स्पाई एजेंट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। दर्शकों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया था। जिसके बाद से वह ‘धाकड़’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनका यह इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है।ट्रेलर में कंगना अपने कैरेक्टर के नाम की तरह ही आग लगाती हुई नजर आ रही हैं, जिसकी लपटों से बचना दुश्मन के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन दिख रहा है। ‘धाकड़’ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की जासूसी थ्रिलर फिल्म है। जिसमें कंगना जबरदस्त स्टंट और एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रही हैं और अपनी परफॉर्मेंस से कहीं भी चूकती हुई नहीं दिख रही हैं। फिल्म की कहानी एशिया में फैले ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसकी जड़ों तक पहुंचने के लिए कंगना रनोट को एजेंट अग्नि के रूप में भेजा जाता है लेकिन, इस मिशन में कुछ ऐसा है जो अग्नि की पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ है और उसे इस बात की जानकारी मिशन के दौरान नहीं दी जाती है।

Related Articles

Back to top button