ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
छत्तीसगढ़

गढमिरी में वीर शहीद रोडापेदा की मूर्ति स्थापित की जाएगी

दन्तेवाड़ा :  दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री एवं वाणिज्य कर आबकारी, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कुआकोंडा विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भूसारास में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित सड़क दंतेवाड़ा से रेटम पारा जिसकी लंबाई 1.80 किलोमीटर, लागत राशि 105.95 लाख एवं एस. सी. ए. मद से पुलिया निर्माण कार्य, जिसकी लागत राशि 199.00 लाख है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़मिरी में कुआकोंडा आई. टी. आई. भवन से मुंडापारा (गढ़मिरी) जिसकी लंबाई 3 किलोमीटर एवं लागत राशि 182.87 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर क्रांतिकारी शहीद वीर रोडा पेदा के बलिदान का स्मरण करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि गढ़मिरी में रोडा पेदा की मूर्ति निर्मित की जाएगी। साथ ही गढ़मिरी में रोडा पेदा के नाम से तालाब, कॉलेज व आदिवासी भवन का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री लखमा द्वारा आर्थिक सहायता राशि 10 हजार रुपये का चेक आदिवासी नर्तक दल को दिया गया।
श्री लखमा ने भूसारास के ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को सुविधाएं मिल रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए देवगुड़ी निर्माण हेतु 10-10 लाख रुपए प्रदान किया गया है। साथ ही पुजारी, पेरमा, गायता, सिरहा गुनिया को 7-7 हजार रुपए दिया जा रहा है। पंच और सरपंचों के वेतन में वृद्धि की गई है। उन्होंने लिफ्ट एरीगेशन की सुविधा से अब ग्रामवासियों को रागी, कोदो, कुटकी के उत्पादन में बेहतर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से अंडा का उत्पादन कर आंगनबाड़ी, सुपोषण केंद्रों, आश्रमों में दिया जा रहा है। साथ ही समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री श्री लखमा ने कहा कि मुरुमपारा भूसारास में नए सुपोषण केंद्र, एवं आश्रम बनाये जाएंगे। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा ने गोंडी में उदबोधन करते हुए ग्राम वासियों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री छबिंद्र महेंद्र कर्मा ने जिले में किये गए विकास कार्यों के बारे में आम जनता को अवगत कराया।
आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा जिले के सर्किट हाउस स्थल पर विकासखण्ड से आये 62 हितग्राहियों को जनसम्पर्क निधि से विभिन्न प्रयोजन हेतु जैसे स्वरोजगार, आर्थिक सहायता, इलाज हेतु प्रशासकीय स्वीकृत कुल 3 लाख 56 हजार रूपये राशि के चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह गौतम, वरिष्ट नागरिक श्री विमल सुराना, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधिक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा सहित अधिकारीगण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button