ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

भारत-पाक में कम हुआ तनाव, दोनों देश चाहें तो मदद करने को तैयार हूं: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन. अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि पिछले दो 2 सप्ताह के मुकाबले भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच तनाव में कमी आई है. साथ ही साथ उन्होंने एक बार फिर कहा कि यदि दक्षिण एशिया के दोनों पड़ोसी देश चाहें तो वे मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं. 26 अगस्त को फ्रांस में हुए G7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दो सप्ताह बाद ट्रंप ने यह बयान दिया है. फ्रांस में मुलाकात के दौरान पीएम ने ट्रंप से दृढ़ता से कह दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी मुद्दे पर तीसरे देश के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.

सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि, ‘आप जानते हैं कि कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में टकराव है. मेरा मानना है कि दो सप्ताह पहले दोनों पड़ोसी देशों में जितना तनाव था उसमें अब कमी आई है.’ आपको बता दें कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया है. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था, जो समय के साथ धीरे-धीरे कम हो रहा है.

कई बार भारत और पाकिस्तान में मध्यस्थता करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं ट्रंप
भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की कई बार इच्छा जाहिर कर चुके डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार मध्यस्थता करने की इच्छा जाहिर की है. भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति के बारे में एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मुझे दोनों देशों का साथ बहुत पसंद है. यदि दोनों देश चाहें तो मैं उनकी मदद करने को तैयार हूं. दोनों देश जानते हैं कि उनके सामने मध्यस्थता का प्रस्ताव है.’

भारत ने जुलाई में भी ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था
इससे पहले जुलाई 2019 में ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिकी दौरे के समय ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने का प्रस्ताव रखा था. भारत ने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया था. पिछले महीने फ्रांस में मोदी और ट्रंप की मुलाकात के समय ट्रंप ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे का समाधान करना है, तो पीएम मोदी ने उन्हें बता दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं और किसी तीसरे देश की इसमें कोई भूमिका नहीं हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button