Breaking
खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी सुलग रहे नैनीताल के जंगल, बोटिंग रुकी… आग बुझाने में जुटा MI-17 हेलीकॉप्टर बस खराब हुई तो घाट खड़ी कर दी, लुढ़ककर 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 19 यात्री हुए घायल मंडप में दूल्हे के पैर देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार; बैरंग लौटी बारात लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सब इंजीनियर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, इस काम के एवज में मांग... वो मामला जिसमें धनजंय सिंह गए थे जेल, किस आधार पर मिली जमानत बारात में जा रही कार में अचानक लगी आग, दूल्हे ने चलती कार से कूदकर बचाई जान...

ब्याज माफी के आवेदन भरवाकर भाजपा किसान मोर्चा बता रहा कांग्रेस ने की थी धोखाधड़ी

 भोपाल। कांग्रेस राज्य में सरकार बनने की स्थिति में शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई कर्ज माफी योजना को फिर शुरू करने का वचन दे रही है। इसकी काट में सरकार ने मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफी योजना लागू की है। इसमें 11 लाख से अधिक किसानों का 2,123 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया जाएगा।

12 जून को राजगढ़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्याज माफी की राशि किसानों के ऋण खातों में पहुंचाने की शुरुआत करेंगे। इसके लिए भाजपा का किसान मोर्चा किसानों से आवेदन पत्र भरवा रहा है। साथ ही यह भी बता रहा है कि कमल नाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर धोखाधड़ी की थी। किसी भी किसान का दो लाख रुपये की कर्ज माफ नहीं हुआ।

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसान हमेशा की तरह बड़ा मुद्दा रहेंगे। कांग्रेस जहां किसानों को साधने के लिए एक बार फिर ऋण माफी, उपज का उचित मूल्य दिलाने का वचन दे रही है तो भाजपा सरकार भी पीछे नहीं है।

मुख्यमंत्री किसान ब्याज माफी योजना को कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है और 12 जून को इसे लागू कर दिया जाएगा। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले और उन्हें यह अहसास हो कि भाजपा सरकार ही उनकी हितैषी है, इसके लिए पार्टी का किसान मोर्चा जुटा है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का कहना है कि किसानों को हम कांग्रेस की वास्तविकता बता रहे हैं। कमल नाथ सरकार ने किसी भी किसान का दो लाख रुपये का ऋण माफ नहीं किया। जबकि, किसान इसकी आस में बैठे रहे और उन्होंने ऋण अदायगी नहीं की।

इसके कारण वे सहकारी समितियों के अपात्र हो गए और बिना ब्याज का ऋण, खाद-बीज मिलना बंद हो गया। किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने ब्याज माफी देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस सरकार ने तो प्रधानमंत्री फसल बीमा का दो हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम तक जमा नहीं किया था।

शिवराज सरकार आने के बाद यह राशि जमा कराई और फिर किसानों को फसल बीमा मिला। खरीफ और रबी फसलों का तीन हजार करोड़ रुपये का बीमा फिर मिलने वाला है। उधर, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का कहना है कि भाजपा किसान हितैषी होने का कितना ही दावा करे पर वास्तविकता सभी जानते हैं। 27 लाख किसानों की ऋण माफी हुई थी, यह बात सरकार ही विधानसभा में स्वीकार कर चुकी है।

खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |     सुलग रहे नैनीताल के जंगल, बोटिंग रुकी… आग बुझाने में जुटा MI-17 हेलीकॉप्टर     |     बस खराब हुई तो घाट खड़ी कर दी, लुढ़ककर 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 19 यात्री हुए घायल     |     मंडप में दूल्हे के पैर देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार; बैरंग लौटी बारात     |     लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सब इंजीनियर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, इस काम के एवज में मांगे थे रुपए…     |     वो मामला जिसमें धनजंय सिंह गए थे जेल, किस आधार पर मिली जमानत     |     बारात में जा रही कार में अचानक लगी आग, दूल्हे ने चलती कार से कूदकर बचाई जान…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें