ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
छत्तीसगढ़

पुलिस बनकर राहगीरों से वसूलते थे रुपये आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। हिर्री में खुद को पुलिस बताकर राहगीरों से रुपये वसूलने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मुंगेली जिला के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी निवासी कमल सिंह और कैलाश बिरगहनी अपने-अपने मवेशी को लेकर ग्राम मेडपार बाजार जा रहे थे। शनिवार को सुबह 11.45 बजे हिर्री थाना क्षेत्र के मेड़पार पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अनजान युवक आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और स्र्पये मांगने लगा।

कमल सिंह ने कहा कि हम नौकर हैं और हमारे पास पैसा नहीं है। इतने में युवक गाली-गलौज करने लगा। मवेशियों को ले जाने की धमकी देने लगा। युवक के हावभाव को देकर कमल और कैलाश को संदेह हुआ। उन्होंने राहगीरों कीमदद से युवक को पकड़ लिए। फिर पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक अपना नाम देव प्रसाद निषाद ग्राम तुमाढेटा थाना पथरिया जिला मुंगेली निवासी बताया। हिर्री पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button