ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
विदेश

प्लास्टिक सर्जरी करके पुलिस को 17 साल से चकमा दे रही चोरनियों

क्वालालंपुर । पहले के समय प्लास्टिक सर्जरी काफी बड़ी बात होती थी। ये काफी महंगा भी होता था। इसकारण से लोग इस ट्रीटमेंट को मेडिकल इमरजेंसी में ही करवाते थे।अगर चेहरे पर कोई चोट लग गई हो या कोई ऐसा निशान जो चेहरे को खराब कर रहा हो, तब ही प्लास्टिक सर्जरी की जाती थी। लेकिन बदलते समय के साथ प्लास्टिक सर्जरी करवाना काफी सामान्य हो गया, अब ये काफी आम हो चुका है। साथ ही इसका खर्चा कम होने की वजह से कई लोग इस करवा पा रहे हैं। लेकिन मलेशिया में रहने वाली कुछ शातिर चोरनियों ने इसके द्वारा 17 साल तक पुलिस को चकमा दिया। आज के समय में मलेशिया के अपराधियों के बीच प्लास्टिक सर्जरी काफी कॉमन हो चुका है। कई अपराधी इसके जरिये अपना चेहरा बदल कर आसानी से पुलिस को चकमा दे देते हैं। खबर के मुताबिक, किलंटन में रहने वाली 8 महिलाओं ने अपराध करने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवा कर अपनी पहचान बदल ली। बीते 17 साल से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। लेकिन ये रूप बदल कर आराम से पुलिस के सामने घूम रही थीं।
पुलिस ने बताया कि ये सभी महिलाएं बेहद संगीन जुर्मों में लिप्त थीं। इसमें मर्डर से लेकर चोरी और डकैती शामिल है। पुलिस ने बताया कि ये सारी अपराधिन सत्रह साल से पुलिस को चकमा दे रही थीं। अभी भी ये पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस को उम्मीद है कि ये सब किलंटन में ही छिपकर बैठी हैं। इसके अलावा अब जब उन्हें पता चल गया होगा कि पुलिस को प्लास्टिक सर्जरी के बारे में जानकारी मिल चुकी है, इसके बाद वहां एक से दूसरे जगह घूमती फिर रही होगी। पुलिस ने बताया कि इनमें से कई थाईलैंड में बस चुकी है। ना सिर्फ इन्होंने अपना चेहरा बल्कि अपनी पहचान भी बदल ली है, जिसमें नाम तक शामिल है। पुलिस को क्लिनिक्स में कई साल जाँच पड़ताल के बाद इन अपराधियों का नया चेहरा मिला है। अब देश के अलग-अलग हिस्सों में इनकी तस्वीर भेजकर लोगों से भी इन्हें ढूंढने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button