ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
मनोरंजन

मुश्किल दौर से गुजर रही हैं आइरा खान

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आइरा की गिनती उन स्टार किड्स में होती है, जिन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा है बावजूद इसके वह काफी मशहूर हैं। आइरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा आइरा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। आयरा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। आइरा मेंटल हेल्थ को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। एक बार फिर आइरा ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और एक बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में आइरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि इन दिनों वह मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। आइरा ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि उन्हें एंग्जाइटी अटैक्स आने लगे हैं। आइरा ने लिखा, ‘मुझे अब एंग्जाइटी अटैक आने लगे हैं, घबराहट होती है और रोने लग जाती हूं। मुझे नहीं पता कि पैनिक अटैक कैसा होता है लेकिन जहां तक मैं इसे समझती हूं तो इसके शारीरिक लक्षण धड़कन बढ़ना, सांस फूलना, रोना आदि हैं और फिर यह बढ़ता ही जाता है। ऐसे लगता है जैसे कुछ भयानक होने वाला है।’

Related Articles

Back to top button