ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
मनोरंजन

Video: क्या सच में पति के पास UK जा रहीं हैं राखी सावंत? वीडियो शेयर कर कही ये बात

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अक्सर कोई-ना-कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं, जिसकी वजह से ये लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। शादी का ड्रामा करने वाली राखी सावंत ने एक बार फिर से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो एक और खुलासा करते हुए नजर आ रही हैं।

जी हां, दरअसल इस वीडियो में राखी सावंत फैन्स से उनके गाने छप्पन छुरी को हिट बनाने के लिए अनोखे अंदाज में रिक्वेस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। जी हां, बीते दिनों यूके बेस्ड NRI से सीक्रेट वेडिंग के बाद अब राखी सावंत ने अपना नया गाना छप्पन छुरी रिलीज किया है और इस गाने में वह दमदार अंदाज में नजर आईं हैं। वहीं इस समय राखी का ये गाना नंबर 6 पर ट्रेंड कर रहा है, लेकिन राखी अपने गाने को नंबर 1 पर लाना चाहती हैं इसी वजह से उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट की है उनके गाने को हिट बनाने के लिए।

हाल ही में वीडियो शेयर कर इस वीडियो में राखी कह रही हैं- ”अरे हमारे फैन्स लोग, कैसे लोग हो आप, कैसे फैन्स हो बताओ? इतने सालों से मैंने आप लोगों का एंटरटेनमेंट किया। अब देखो हम हमारे पति के पास यूके जा रहे हैं हमेशा के लिए, अब जाते-जाते एक हिट भी ना दें इंडस्ट्री में बताओ. 12-15 साल हमने इंडस्ट्री में निकाले हैं। इतना एंटरटेन किया है, भूखे पेट सलाद खा खाकर। इतना सुंदर बन बनकर आपको एंटरटेन किया है, इतना डांस किया, इतनी कॉमेडी की है”

वहीं आगे वह कह रहीं हैं, ”अब हम जा रहे हैं अपने पति के पास, जाते-जाते हम लोगों को ब्लेसिंग नहीं दोगे क्या आप लोग। हमारे पास इतना पैसा थोड़ी ना है कि सारे चैनलों में हम अपना गाना बजाते रहेंगे, हम अंबानी थोड़ी ना हैं। आप हमारा गाना शेयर नहीं कर सकते हो क्या छप्पन छुरी, ये गाना 6 नंबर पर आ गया है ट्रेंडिंग में और 1 नंबर पर आप लोग ही ला सकते हो, हम तो नहीं ला सकते हैं ना। हमारे फैन हो आप लोग प्यार नहीं करते हो क्या? चलो जल्दी से शेयर करो, गाना हमारा शेयर करो” आप सभी को बता दें कि इस वीडियो में राखी कह रहीं हैं कि ”वो हमेशा के अपने पति के पास यूके जा रही हैं” इसमें वह मंगलसूत्र पहने मांग भरे दिख रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button