ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

पुलिस ने सात नशा तस्करों को किया गिरफ्तार किया

लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत 7 लोगाें को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीली दवाएं, हेरोइन, अफीम तथा अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ 6 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने दाना मंडी स्थित मार्केट कमेटी दफ्तर के सामने दबिश देकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया।एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान न्यू अशोक नगर की गली नंबर 3 निवासी रमन कुमार तथा सलेम टाबरी के सरूप नगर निवासी बाबू कुमार के रूप में हुई। उनके कब्जे से 5100 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपितों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में केस दर्ज किया गया। उधर, थाना दुगरी पुलिस ने पखोवाल नहर पुल पर की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button