ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,... Suvarna Raj Gold Medal: महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सुवर्णा राज का कमाल, 15.66 मीटर के थ्रो के साथ अप...
लाइफ स्टाइल

चौड़े माथे के लिए परफेक्‍ट हैं ये हेयर स्टाइल्स, दिखेंगी पहले से ज्‍यादा यंग और क्‍यूट

हेयर स्टाइलिंग एक नया लुक पाने के लिए भी जरूरी है. अगर चेहरे के मुताबिक हेयर स्‍टाइल बनाया जाए हैं तो ये आपके लुक को स्‍मार्ट और खूबसूरत बनाने का काम करेगा. ऐसे ही चौड़े माथे वाली लड़कियां कुछ खास हेयरस्टाइल्स की मदद से बेहतर लुक पा सकती हैं.

खूबसूरत और यंग दिखना सभी चाहते हैं लेकिन कई बार उम्र के साथ बाल हल्‍के होने लगते हैं और फोरहेड बड़ा होता जाता है. यही नहीं, कई महिलाएं जेनेटिक कारणों से भी अपने चौथे माथे को लेकर चिंतित रहती हैं. दरअसल, उन्‍हें यह समझ नहीं आता कि आखिर उन पर कौन सा हेयर स्‍टाइल अच्‍छा दिखेगा और वे अपने फोरहेड को किस तरह हाइड कर सकती हैं. हेयर स्टाइलिंग सिर्फ बालों को मैनेज करने के लिए ही नहीं, एक न्यू लुक क्रिएट करने के लिए भी जरूरी है.

अगर आप अपने फेस के शेप के आधार पर हेयर स्‍टाइल रखती हैं तो ये आपके लुक को स्‍मार्ट और खूबसूरत बनाने का काम करता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप किन हेयर स्‍टाइल्स की मदद से अपने चौड़े माथे को हाइड कर सकती हैं और बेहतर लुक पा सकती हैं.

बैंग्स करें ट्राईबिग फोरहेड के लिए बैंग्‍स परफेक्ट हेयर स्‍टाइल है. दरअसल, बैंग्स की वजह से आपका फोरहेड कवर हो जाता है और आपके बाल हेवी दिखते हैं. आपको बता दें कि बैंग्‍स कई तरह के होते हैं. मसलन आप बिग बैंग्स भी रख सकती हैं और माइक्रो बैंग्स भी. इसके लिए आप अपने हेयर ड्रेसर की सलाह ले सकती हैं.

बनाएं टेक्सचर्ड साइड ब्रेडअगर आपको ओपन हेयर लुक पसंद नहीं है तो आप इस हेयर स्‍टाइल को फॉलो करें. इसके लिए आप अपने बालों का साइड पार्टिशन करें और फिर एक साइड में ब्रेड बनाएं. इस बात का ध्यान रखें कि दोनों साइड्स आपके माथे के ऊपरी कोनों को पूरी तरह से कवर कर रहे हों. इस हेयर स्‍टाइल से आपके बालों की कंटूरिंग खुद हो जाएगी और आपका माथा छोटा नजर आएगा.

बनाएं साइड बनसाइड बन एक ऐसा हेयरस्टाइल है जिसे गर्मी में आप आसानी से बना सकती हैं और इसकी मदद से आपका फोरहेड भी छोटा दिखेगा. इसके लिए पहले आप बालों को कॉम्ब करें और साइड पार्टिंग करें. एक साइड से फ्रंट से थोड़े बाल छोड़ दें और बाकी बालों को पीछे ले जाकर जूड़ा बना लें. इसके बाद आप फ्रंट के बालों पर सेटिंग स्प्रे कर अपने माथे के उपर से ले जाते हुए पीछे की तरफ बन में इस तरह पिन करें कि वह उससे अलग ना दिखे.

Related Articles

Back to top button